Uncategorizedअपराध

Missing : उत्तराखंड का युवक चंडीगढ़ में हुआ लापता, मनीमाजरा के एक होटल में करता था काम, पत्नी नवजात बच्चे के साथ कर रही पति की तलाश, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

उत्तरकाशी : चंडीगढ़ के एक होटल में काम करने वाला एक युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में कहीं लापता हो गया है। मनीमाजरा में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहने 25 साल का युवक वीरेंद्र सिंह रावत जोकि मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक का गांव बरसाली का रहने वाला है। वह बीते 5 जुलाई को अपने एक दोस्त खुशपाल राणा के साथ रात 12 बजे के लगभग घर से निकला। इसके बाद वीरेंद्र और उसका दोस्त खुशपाल ने एक होटल में साथ में शराब पी।

शराब पीने के बाद दोनों रात को होटल से बाहर निकले हैं, जिसके बाद रात 2 बजे भी दोनों साथ सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सुबह 4-5 बजे वीरेंद्र का दोस्त खुशपाल सीसीटीवी फुटेज में अकेला दिखाई दे रहा है। तब से वीरेंद्र का कोई पता नहीं है। पत्नी दीक्षा रावत का आरोप है कि पुलिस वीरेंद्र के दोस्त खुशपाल से कड़ी पूछताछ नहीं कर रही है और ना ही अब तक कोई कार्रवाई की गई है। परिवार के लोग लगातार वीरेंद्र की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button