अपराध

धन्य हो पहाड़ की नारी : बहु को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई सास, 20 मिनट तक चला संघर्ष, बुरी तरह से घायल होने के बावजूद भी नहीं मानी हार, दुम दबाकर भागा गुलदार

रुद्रप्रयाग : सास के साथ घास लेने के लिए जंगल गई बहु पर गुलदार ने हमला कर दिया। सास ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार से भिड़ गई। सर व शरीर पर गहरे जख्म होने के बावजूद भी महिला ने हार नहीं माना और 20 मिनट तक संघर्ष करती रही। अंत में गुलदार को उल्टे पांव भागना पड़ा। बहादुर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तयमुनि में भर्ती कराया गया है।

घटना वीरवार को अगस्तयमुनि के गांव फलई की है। यहां 62 साल की महिला जानकी देवी अपनी बहु पूनम के साथ घास लेने के लिए गई थी। घात लगाए बैठे गुलदार ने पूनम पर हमला कर दिया। इसी दौरान जानकी देवी आगे आकर गुलदार से भिड़ पड़ी। गुलदार लगातार वार करता रहा, लेकिन जानकी देवी ने हार नहीं मानी और लगातार दरांती से वार करती रही। संघर्ष में जहां जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हुई वहीं गुलदार भी घायल हो गया। कुछ देर बाद गुलदार वहां से भाग गया। जानकी के साहस को देखकर हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button