सड़क हादसा
दुखद हादसा : कार खाई में गिरने से मां-बेटे की मौत, दूसरा बेटा गंभीर रूप से जख्मी, मां का उपचार करवाकर लौट रहे थे दो भाई, फ़ौज का जवान था मृतक

गढ़वाल: मां का इलाज करवाकर लौट रहे दो भाई हादसे के शिकार हो गए। उनकी कार 800 मीटर गहरी खाई में गिरी जहां मां और बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चिन्यालीसौड़ अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम इंद्रा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी निवासी पवना और उनके दो बेटे भूपेंद्र सिंह और विकास सिंह अस्पताल से घर लौट रहे थे। उनकी कार बथेड़ी के निकट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पवना देवी और उनके बड़े बेटे भूपेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि विकास घायल हो गया। भूपेंद्र और विकास दोनों सेना में हैं। एसडीआरएफ की टीम ने घायल व मृतकों को खाई से बाहर निकाला।




