अपराध

दुखद : घर के पास घास काटने गई महिला पर गुलदार ने हमलाकर मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन, छह घंटे बाद शव उठाने को तैयार हुए ग्रामीण

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के भड़कोट गांव में घर के पास घास काटने गई एक महिला को गुलदार ने मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर वन विभाग सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया। मामला बढ़ता देख डीएम अभिषेक रुहेला मौके पर पहुंचे। करीब छह घंटे बाद उनके आश्वासन पर महिला का शव उठाने के लिए ग्रामीण तैयार हुए।

शुक्रवार सुबह भड़कोट निवासी भागीरथी देवी पत्नी स्वर्गीय भूपति प्रसाद नौटियाल उम्र 42 वर्ष अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब एक किमी दूरी पर घास काटने गई थी। इसी दौरान वहां पर घात लगाए गुलदार ने भागीरथी देवी पर हमला कर दिया।गुलदार के हमले में महिला की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया तब जाकर गुलदार शव को छोड़कर जंगल में भाग गया। सूचना मिलने पर डीएफओ डीपी बलूनी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव का पंचनामा नहीं करने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि एक माह के भीतर पांच किमी के दायरे में गुलदार के हमले में जान गंवाने वाली यह दूसरी महिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button