एक्सक्लूसिव न्यूज़

खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान रहें तैयार, 1550 पदों पर जल्द निकलने वाली है भर्ती, मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी जनपदीय पुलिस, आरक्षी पीएसी/आईआरबी तथा फायरमैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

सीएम ने कहा कि दूरसंचार, विधि विज्ञान सहित अन्य विभागों में 538 पदों पर भर्ती गतिमान है, जल्द ही इन भर्तियों को पूरा कर लिया जाएगा। कांस्टेबल में कुल 3000 पद खाली चल रहे हैं जिनमें से 1425 पदों पर भर्ती हो चुकी है। अब बचे 1550 पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। इसे लेकर सरकार सख्त है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ है। किसी भी युवा के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button