देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ी क्षति हुई है। लंबी बीमारी के चलते कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुचने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
कैबिनेट मंत्री पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह इलाज के लिए दिल्ली भी गए थे। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सरकार ने आज बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद करने की घोषणा कर दी है।

More Stories
शासन ने किए 06 IAS व 26 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची
IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, श्वेता चौबे टिहरी की नई एसएसपी
एसएसपी व एसपी के ट्रांसफर, परमेंद्र डोबाल देहरादून के नए एसएसपी