अपराध

पौड़ी गढ़वाल- कलजीखाल रोड पर हुआ बड़ा हादसा, वाहन चालक की मौत, SDRF ने किया शव बरामद

सतपुली: आज दिनाँक 27 फरवरी 2023 को थाना सतपुली द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कलजीखाल मार्ग पर भेंटों से लगभग 3 किमी आगे मवाधार के पास एक इको कार (UK12- TA 1264)अनियंत्रित होने से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मोके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया। उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक के शव को निकाला व कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:-
पंकज कुमार पुत्र श्री नागेंद्र कुमार, 28 वर्ष, निवासी- ग्राम- भंगडू, पो0 रोडखाल, कलजीखाल, पौड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button