पाबौ: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठाल के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया। फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया।

More Stories
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, लापरवाही बरतने वाले छह इंजीनियर निलंबित
प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा को लेकर सीएम धामी सख्त, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज फर्जीवाड़ा की जांच के लिए एसएसपी ने बनाई एसआइटी