रोजगार समाचार

अग्निपथ भर्ती रैली: कोटद्वार में 19 से 31 तक हो गई भर्ती, 61 तहसीलों के अग्निपथ की होगी भर्ती, तैयारियां शुरू

कोटद्वार: कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में 19 से 31 अगस्त को होने वाली प्रदेश की पहली अग्निपथ भर्ती रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को एसडीएम कोटद्वार की अध्यक्षता में भर्ती से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सेना के भर्ती अधिकारी ने अन्य अधिकारियों को भर्ती से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को उचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। बताया कि कोटद्वार में सात जिलों की 61 तहसीलों के अग्निवीरों की भर्ती होगी।

कोटद्वार तहसील सभागार में आयोजित भर्ती रैली की बैठक में लैंसडौन सेना भर्ती अधिकारी कर्नल मुनीष ने कहा कि कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 19 से 31 अगस्त तक प्रदेश की पहली अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। वर्षाकाल होने के कारण यह काम चुनौती भरा है, लेकिन इसके सफलतापूर्वक संचालन के लिए सिविल के विभागों की अहम भूमिका रहेेगी। कहा कि सात जिलों के 61 तहसीलों के युवाओं की भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में इंट्री प्वाइंट बनाया गया है। कैंप के बाहर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की है। कैंप के अंदर की सभी व्यवस्थाएं आर्मी के जवान संभालेंगे।

उन्होंने दौड़ का ट्रेक बनाने, हजारों की तादात में आने वाले युवाओं के लिए मेडिकल, खाने, ठहरने, यातायात आदि की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। इसके बाद कर्नल मुनीष के नेतृत्व में एसडीएम समेत सभी अधिकारी कौड़िया कैंप पहुंचे। उन्होंने भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भर्ती के लिए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ जीएल कोहली, तहसीलदार विकास अवस्थी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button