अपराध

ब्रेकिंग… अग्निपथ योजना के विरोध में कोटद्वार में प्रर्दशन, सड़कों पर उतरे युवा, हल्द्वानी में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

  • कोटद्वार: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कोटद्वार में सड़कों पर उतरे युवा
  • प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी लगाया जाम। बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने किया तीतर बितर
  • तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में युवाओं ने केंद्र सरकार से नई भर्ती योजना अग्निपथ को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
  • कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। योजना में कई प्रकार की खामियां है।
  • चार साल तक सेना में भर्ती होने के बाद युवाओं के लिए न तो ग्रेच्युटी और न ही पेंशन का प्रावधान है, जिससे चार साल की सेवा के बाद घर आने पर युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।
  • युवा जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पुन: बाजार की ओर बढ़ गए। युवाओं के तहसील से बाहर निकलते ही पुलिस हरकत में आ गई व पूरे बाजार में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई
  • युवा नारेबाजी करते हुए झंडा चौक पहुंचे, जहां पुलिस ने उनसे आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया। इस दौरान पुलिस व युवाओं ने हल्की बहस भी हुई।
  • हल्द्वानी में एकाएक बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए। युवाओं ने रोडवेज स्टेशन के पास सड़क जाम कर दी। बताया जा रहा है प्रदर्शनकारियों में हल्द्वानी की सैन्य अकादमियों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा बड़ी संख्या में शामिल है।
  • हल्द्वानी में प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज कर उनकाे भगाया गया। इसके अलावा नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों से भी युवा पहुंचे। एलआईयू रिपोर्ट के अनुसार हल्द्वानी में प्रदर्शन की तैयारी गुरुवार सुबह से ही चल रही थी। एकाएक सड़क पर उतरे युवाओं को समझाने में पुलिस जुटी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button