पाबौ: दो जून को भट्टी गांव में बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाने वाला नरभक्षी गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है। इससे गांव निवासियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने गुलार को हरिद्वार भेज दिया है। बीते दो जून को भटटी गांव की एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया था।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था और ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में गढ़वाल वन प्रभाग मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को अवगत कराया गया। बाद में गांव के विभिन्न स्थानों पर पिंजड़ा लगाने के साथ गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं शूटर भी तैनात कर दिया गया।
शुक्रवार तड़के वन कर्मी गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें भटटी गांव के समीप ही पिंजड़े में एक गुलदार कैद हुआ मिला। इसकी सूचना वन कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को दी। बाद में पिंजड़े में कैद हुए गुलदार को नागदेव रेंज ला गया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भटट ने बताया कि उच्चाधिकारियों के गुलदार को रेस्क्यू सेंटर चिडियापुर हरिद्वार भेज दिया गया है।

More Stories
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, लापरवाही बरतने वाले छह इंजीनियर निलंबित
प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा को लेकर सीएम धामी सख्त, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज फर्जीवाड़ा की जांच के लिए एसएसपी ने बनाई एसआइटी