अपराध

पबजी खेलने से रोका तो बेटे ने मां को मारी गोली, तीन दिन तक छिपाए रखा शव, जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम

लखनऊ: लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी में सैन्य अफसर के बेटे ने मां की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। दो दिन तक बेटा और बेटी घटना को छिपाए रहे। शव से दुर्गंध उठने पर बेटे ने ही सोमवार देर रात पिता को जानकारी दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। बच्चों से पूछताछ हुई तो पता चला कि पबजी गेम खेलने से मना करने पर बेटे ने ही गोली मारी।

पंचमखेड़ा यमुनापुरम निवासी नवीन सिंह सेना में जेसीओ पद पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल में तैनात हैं। पत्नी साधना सिंह (35) अपने 16 वर्षीय बेटे तथा 10 वर्षीय बेटी के साथ लखनऊ में रहती थीं। एसीपी कैंट के मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे नवीन सिंह ने फोन कर पत्नी की हत्या और बच्चों को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। पुलिस ने बेटा और बेटी से पूछताछ की तो बेटे ने हत्या की बात स्वीकर कर ली।

यमुना विहार कॉलोनी की घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है। घर में मां की लाश पड़ी थी और बेटे ने दोस्तों को बुलाकर पार्टी की। उसे अपने किए पर न कोई पछतावा था और न कोई खौफ। दोस्तों को खुद फोन कर घर बुलाया। ऑनलाइन खाना मंगाया और पबजी गेम खेला। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button