एक्सक्लूसिव न्यूज़
न्यूज अपडेट : डामटा हादसे में 23 यात्रियों की मौत की खबर, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें

उत्तरकाशी: पुरोला क्षेत्र के अंतर्गत डामटा से चार किलोमीटर दूर रिखाऊं खड्ड के पास बस खाई में गिरने से 23 यात्रियों की मौत की सूचना मिली है। बस में 28 यात्री सवार थे। बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई है। बस में मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बैठे थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और उत्तरकाशी के डीएम व एसपी को निर्देशित किया है कि रेस्क्यू आपरेशन तेजी से चलाया जाए।
सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम के बैकअप के लिए उजेली, मोरी,चकराता व सहस्रधारा पोस्ट से भी टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की जा रही है। यात्री वाहन संख्या UK- 4-1541 दुर्घटना हुआ है।




