उत्तरकाशी: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 28 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है।बताया जा रहा है कि बस हरिद्वार से सुबह यमुनोत्री के लिए चली थी, जोकि डामटा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस कुमांऊ मंडल की थी। एसडीआरएफ, डाक्टरों की टीम व एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। वहीं एनडीआरएफ, क्विक रिसपांस व राजस्व टीम को भी मौके पर भेजा गया है। घायलों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

More Stories
एसएसपी प्रमेंद्र की दो टूक, गलतफहमी न पालें छात्र, अराजकता फैलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे
विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब 15 हजार रुपये घूस लेते ASI को पकड़ा
डाटा एंट्री ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार, वैट टैक्स खत्म करने के लिए मांगी रिश्वत