राजनीति

चंपावत के लोग बहुत भाग्यशाली, वह विधायक ही नहीं मुख्यमंत्री को चुनेंगे: योगी आदित्यनाथ

चंपावत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंपावत अब उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व करेगा। उपचुनाव के लिए 31 मई को होने वाले मतदान में चंपावत के नागरिक सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को चुनेंगे। यहां के लोग सौभाग्यशाली हैं कि चंपावत क्षेत्र के विकास के लिए खुद मुख्यमंत्री धामी आए हैं।

गांधी मैदान में शनिवार को चंपावत सीट के भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 1997 में सृजित चंपावत जिले का 25 वर्ष बाद भी समुचित विकास नहीं हो सका है। यहां विकास, रोजगार, पर्यटन की अनंत संभावनाएं हैं और अब मां पूर्णागिरि के आशीर्वाद से ये सपना साकार होने वाला है। उन्होंने कहा कि इसमें रत्तीभर भी संदेह नहीं कि सीएम धामी भारी बहुमत से जीतेंगे, लेकिन सफलता मिलने तक प्रयास अनवरत जारी रखना है। चंपावत को विकास की ऊंचाई पर पहुंचाने और उत्तराखंड को प्रगति के शिखर पर पहुंचाने के लिए धामी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना चाहिए। इससे पूर्व टनकपुर बाजार में योगी ने रोड शो निकाला।

इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी और सांसद रेखा वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेम चंद अग्रवाल, चंदन राम दास, रेखा आर्य, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव दीप्ति रावत भी मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button