राजनीति

आप से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, पार्टी हाईकमान से संपर्क होना बताया जा रहा है

देहरादून: आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, प्रदेश नेतृत्व से अभी तक उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई अलबत्ता, पार्टी हाईकमान से उनका संपर्क बताया जा रहा है। कोठियाल ने पिछले बुधवार को आप की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

विधानसभा चुनाव में वे आप के मुख्यमंत्री का चेहरा भी थे, लेकिन चुनाव में खुद के साथ ही आप के अन्य प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई थी। कोठियाल ने पूर्व सैनिकों, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं के चलते इस्तीफा देने को वजह बताई थी। कोठियाल के इस्तीफा के कुछ देर के भीतर ही आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि कर्नल कोठियाल अब भाजपा में अपनी नई सियासी पारी खेल सकते हैं। उनके समर्थक भी इसके लिए उन पर दबाव डाल रहे हैं। कर्नल भाजपा हाईकमान के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत भी चल रही है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर अभी तक किसी वरिष्ठ नेता से उन्होंने संपर्क नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button