January 28, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

आप को फिर झटका: 300 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, बोले- उत्तराखंड में पार्टी का नहीं कोई भविष्य

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से लगातार दिए जा रहे इस्तीफे के बाद पार्टी अर्श से फर्श पर आ गई गई है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है। उससे ऐसा लगता है कि उत्तराखंड में आप का कोई भविष्य नहीं है।

पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के माध्यम से तीन सौ से अधिक पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। पार्टी छोड़ने वालों में पूर्व प्रवक्ता नवीन पिरशाली, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला (सेनि) समेत विधानसभा और जिलों के पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं।

भूपेश उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताकर जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूत के लिए काम किया। पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। जिससे आहत होकर 90 प्रतिशत पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर गए हैं। उनकी जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

About Author