शिक्षा

हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले ही कल से होंगे 11वीं कक्षा में एडमिशन, यह है सरकार का प्लान

देहरादून: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं रिजल्ट आने से पहले भी 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। इस शैक्षिक सत्र में पढ़ाई को सुचारु रखने के लिए सरकार ने एडमिशन की नई व्यवस्था लागू कर दी है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा वाले छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा।यदि वो बोर्ड परीक्षा में पास हो जाते हैं उनका कक्षा 11वीं में एडमिशन मान्य रहेगा। फेल होने वाले छात्रों का एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसके आदेश कर दिए।इस साल कोरोना और विधानसभा चुनाव के कारण बोर्ड परीक्षाएं कुछ विलंब से हुई हैं। बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी 10 जून तक आना प्रस्तावित है। हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र का 11 वीं कक्षा में एडमिशन रिजल्ट आने के बाद ही हुआ करता है। इससे एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में 11 वीं की कक्षा की पढाई शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ आरंभ नहीं हो पाती थी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कुंवर ने बताया कि इस साल हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। सभी अपर निदेशक और सीईओ को इस बाबत दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे छात्रों के अभिभावकों से प्रमाणपत्र लेना होगा कि पास होने पर ही उनके बच्चे का एडमिशन कक्षा 11 में मान्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button