अपराध

गंगा में नहाने पर पाबंदी, पुलिस ने पांच पर्यटकों को किया गिरफ्तार, पर्यटकों के डूबने के बाद एक्शन में आई पुलिस

ऋषिकेश: गंगा में लगातार पर्यटकों की डूबने की घटना के बार पुलिस ने सख्ती कर दी है। जिला टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रतिबंधित घाटों में पर्यटकों की आमद निरंतर जारी है। पुलिस ने भी क्षेत्र में गश्‍त बढ़ाते हुए एक्शन जारी रखा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के पांच पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रतिबंधित घाटों पर नशीले पदार्थों का सेवन और पर्यटकों के स्नान करने पर सख्ती के साथ रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। बीते रोज पुलिस ने तीन पर्यटक को गिरफ्तार कर उनका पुलिस एक्ट में चालान किया था। गुरुवार को भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही।

प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि तपोवन, साईं घाट,आस्था पथ, शिवपुरी, सच्चा धाम घाट, नीम बीच आदि सभी प्रतिबंधित स्थानों पर पुलिस की ओर से चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। सभी जगह मुनादी कराई जा रही है। आपदा प्रबंधन दल के जवान सहित पुलिस निरंतर गश्त कर रही है। गुरुवार को प्रतिबंधित क्षेत्र से पांच लोग को गिरफ्तार कर उनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इन पर्यटकों में दिनेश निवासी लोनी बार्डर गाजियाबाद, अमित कुमार निवासी अशोक नगर दिल्ली, रितिक शर्मा निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, आकाश निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, अंकित धनराज निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button