June 24, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

दून के पैनेसिया अस्पताल में लगी आग, मरीज व सुरक्षाकर्मी झुलसे

देहरादून: राजधानी के पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में कुछ मरीजों व बचावकर्मियों के झुलसने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है। एहतियात के तौर पर अस्पताल को खाली करा लिया गया। कमिश्नर विनय शंकर पांडये व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे भर्ती मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कई मरीजों को वार्डों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि गंभीर मरीजों को एंबुलेंस के जरिए अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अस्पताल में भर्ती मरीजों का विवरण

1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष
2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष
3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी भगवानपुर हरिद्वार
4- गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 2 1/2 वर्ष
5- दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार
9- नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष
10- निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)

नाम पता मृतक

1- वीरवती पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम – कांवली, बल्लीवाला, देहरादून, उम्र 60 वर्ष

बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मी

1- अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
2- कानि0 बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
3- कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

About Author