देहरादून: अर्जुन हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। बुधवार देर रात हत्याकांड के शूटर व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जहां पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह गैस एजेंसी मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया गया।
गुरुवार तड़के नाकेबंदी व चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाश के पैर पर गोली लगी जिसे उपचार के लिए कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं दूसरे बदमाश के साथ पुलिस की लालतप्पड़ क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।
चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली। लगातार पूछताछ जारी।

More Stories
दून में फिर गुंडागर्दी, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली मारी
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का एक्शन, रायपुर क्षेत्र से तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
दून पुलिस का बड़ा एक्शन: बरेली के 2 तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, स्मैक बरामद