अपराध

किशोरी से दुष्कर्म व नृशंस हत्या के मामले में दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में काशीपुर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 29 सितंबर को एक महिला ने थाना कुंडा में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री 10 सितंबर से लापता है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

थाना कुंडा पुलिस ने एक जघन्य अपराध का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर 05 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। इस मामले गठित पुलिस टीमों ने सुरागरसी, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए मृतका की पहचान, आरोपियों की भूमिका एवं हत्या का खुलासा किया। विवेचना में पाया गया कि मृतका नाबालिग को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। जब मृतका ने घर वापस जाने की बात कही तो आरोपियों को पकड़े जाने का भय हुआ और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म कर नृशंस हत्या कर दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

1. इमरान पुत्र मौ. सफीक — ग्राम लालपुर, थाना कुंडा, ऊधम सिंह नगर।

2. इस्लाम पुत्र शेर मोहम्मद — थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा।

3. असगर उर्फ नन्हे पुत्र भोलू खान — थाना डीलारी, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा।

4. मीनाक्षी पत्नी स्व. राजकुमार — थाना शेरकोट, जिला बिजनौर (उ.प्र.)।

5. शीला पत्नी अकुंश कुमार — कोतवाली काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

“ऐसे जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, उधमसिंहनगर

*पुलिस टीम*
– क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह, प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी (कोतवाली कुंडा)
– उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी), उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी (विवेचक), उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र तिवारी, उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा (पूर्व विवेचक),
उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक नवीन जोशी, अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान,
अपर उपनिरीक्षक रविश राम, अपर उपनिरीक्षक राकेश बोहरा,
कानि धर्मेन्द्र भारती, कानि राजीव कुमार,
कानि सुमित सिंह, कानि कुन्दन भौर्याल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button