April 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

कप्तान मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर बड़ा प्रहार, फायरिंग का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: अपराधियों के खिलाफ एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कड़ा प्रहार जारी है। छात्रसंघ नामांकन के दौरान रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर हुई फायरिंग के मामले में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त रुख और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने अब मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तक अब तक चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

24 सितम्बर 2025 को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों तक नौबत आ गई। मौके पर पहुँची पुलिस से पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। फायरिंग कांड के तुरंत बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। 26 सितम्बर को पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

27 सितम्बर रात को पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग का मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया किसी अन्य व्यक्ति से मिलने जा रहा है और सरेंडर करने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने शक्तिफार्म क्षेत्र में घेराबंदी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए गगन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। एसएसपी ने बताया कि गगन रतनपुरिया के खिलाफ 32 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में केस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में पंजीकृत हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से गहन पूछताछ की जा रही है।

इस मुकदमे में जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सैना, चेतन मागढ़, सत्यम, विक्रम जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, हेमंत मिश्रा, चंदन यादव, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव समेत कई अन्य व्यक्तियों और अज्ञात के खिलाफ भी विवेचना प्रचलित है।

About Author