
देहरादून: पुलिस मुख्यालय ने पीएसी के 16 उप निरीक्षक/यातायात/प्लाटून कमांडर को तत्काल प्रभाव से दलनायक के पद पर पद्दोन्नति दे दी है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पद्दोन्नत हुए दलनायकों को बधाई दी है। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी नीरू गर्ग की ओर से पद्दोन्नति के आदेश जारी किए। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने देहरादून जिले के पदोन्नत अधिकारियों भूपेन्द्र सिंह गुसांई व संजीव कुमार शर्मा को बधाई देते उन्हें निरीक्षक/दलनायक पद के अलंकरण से अलंकृत किया।



