बागेश्वर : यह कहानी पूरी फिल्मी है। लेकिन जब सिनेमा की बातें असल जीवन में आ जाती हैं, तो सबकुछ तहस नजह हो जाता है। जैसा बागेश्वर के एक गांव में हुआ। फेसबुक पर युवक के प्रेम में पड़ने वाली दुल्हन शादी से कुछ ही घंटे पहले उसके साथ भाग गई। बारात घर पर पहुंची तो लाज बचाने के लिए स्वजनों ने छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया। लेकिन जांच में उसकी उम्र कम निकली तो पुलिस वालों ने शादी रुकवा दी।
पिता ने पुलिस को बेटी के डोबा गांव के एक युवक के साथ भागने की सूचना दी है। वहीं शादी के लिए हुई सारी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। खाना बर्बाद हुआ। बारात वापस लौट गई। सुबह रिश्तेदार भी धीरे धीरे कर निकल गए। लड़के वालों ने भी रिसेप्शन रखी थी। उसे स्थगित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र से बीते शुक्रवार को सात-रतबे गांव में एक बारात गई थी। शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन भाग गई। परिवार के लोगों ने बारात बैरंग न लौटे इसके लिए प्रयास भी किए। दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार करने का प्रयास किया, उसकी उम्र में कम निकली। पुलिस ने शादी रुकवा दी और बारात बैरंग लौट गई। इस घटना से दो परिवार के लोगों की खुशी पल में काफूर हो गई।

More Stories
प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा को लेकर सीएम धामी सख्त, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज फर्जीवाड़ा की जांच के लिए एसएसपी ने बनाई एसआइटी
बहुचर्चित निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर दी जान