अपराध

इंद्रानगर स्थित स्कूल में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच बच्चों को सुरक्षित निकाला

देहरादून: बसंत विहार स्थित इंद्रानगर में श्री चैतन्य स्कूल के एक कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। कमरे से धुंआ उठता देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी तरह छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग के कारण बच्चों की ड्रेस व कुछ दस्तावेज जल गए।

घटना बुधवार दूहर करीब 1:30 बजे की है। स्कूल के एक कमरे से धुंआ आता देख स्टाफ अलर्ट हुआ। कमरा खोलकर देखा तो चारों तरफ धुंआ फैला था और वहां रखी ड्रेस ने आग पकड़ी हुई थी। तत्काल स्कूली छात्रों को परिसर से बाहर किया गया। स्टाफ ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़क चुकी थी, ऐसे में स्टाफ ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछारें मारी। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया।

स्कूल नर्सरी से लेकर 12वीं तक है जहां पर करीब 700 बच्चे अध्यनरत हैं। स्टाफ की मुस्तैदी और फायर ब्रिगेड की टीम ततपरता से बड़ी घटना टल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button