अपराध

ब्रेकिंग: दिल्ली की युवती के साथ लैंसीडाउन के रिसोर्ट में दुष्कर्म, मंगेतर के साथ आई थी घूमने

पौड़ी: दिल्ली से मंगेतर के साथ लैंसीडाउन घूमने आई दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी मंगेतर का रिश्ते में भाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शुभम निवासी दिल्ली अपनी मंगेतर व अपने मामा आशु व मौसरे भाई कुणाल व हर्षवर्धन के साथ दिल्ली से लैंसीडॉउन घूमने आए थे।

23 अगस्त की शाम उन्होंने जहरीखाल स्थित एक रिसॉर्ट में दो कमरे लिए। एक कमरे में शुभम अपनी मंगेतर के साथ रुका, जबकि दूसरे कमरे में आशु व उसके मौसेरे भाई रुके। युवती ने बताया कि शाम को शुभम, आशु व उसका मौसेरा भाई कुणाल रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए, और वह वॉशरूम में चली गई। जब वह वॉशरूम से बाहर कमरे में आई तो वहां हर्षवर्धन मौजूद था। आरोप है कि हर्षवर्धन ने कमरे ने उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार शर्म के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 24 अगस्त की रात वह दूसरे रिसॉर्ट में रुके तो युवती ने रात में अपने मंगेतर को पूरी बात बताई। जिसके बाद मंगेतर शुभम ने पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button