तबादले

28 दारोगाओं के तबादले, कई चौकी प्रभारी भी बदले, देखे तबादला लिस्ट

देहरादून: जिले में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने 28 उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों (दारोगाओं) के ट्रांसफर एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार रात जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक विवेक भंडारी को आशारोड़ी चौकी से सहसपुर, संदीप पंवार को सहिया चौकी से सेलाकुई, अरविंद पंवार को राजपुर थाने से आशारोड़ी चौकी और अश्वनी बलूनी को क्लेमेंटटाउन से राजपुर थाने में तैनाती दी गई है। विनेश कुमार को राजपुर से क्लेमेंटटाउन और रवींद्र नेगी को एसओजी कार्यालय से हर्रावाला चौकी भेजा गया है।

इसके अलावा, दलीप सिंह को नेहरू कॉलोनी से राजपुर, विकास पंवार को ऋषिकेश से रायपुर और सुमित चौधरी को रायपुर से ऋषिकेश भेजा गया है। कविंद्र राणा को डोईवाला से ऋषिकेश, हेमा बिष्ट को कालसी से सहिया चौकी और प्रवीण सिंह पुंडीर को रायपुर की बालावाला चौकी में तैनाती दी गई है।

आदेश में अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों के पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए नई तैनाती निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारियों को एक नवंबर तक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button