धर्म संस्कृति

अंकिता का घर बनाने का सपना पूरा करेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की परिजनों को 25 लाख रुपये देने की घोषणा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

देहरादून: अंकिता भंडारी का घर बनाने का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिजनों को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की घोषणा की है। अंकिता के कातिलों को जल्द सजा मिले इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के स्वजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआइटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी।

मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button