राजनीति

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर लाबिंग शुरू, सतपाल महाराज व सुबोध उनियाल पहुंचे दिल्ली

देहरादून: उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर सभी की निगाहें भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर लगी हैं। भाजपा के विधायकों की नजर दिल्ली पर है। और नई सरकार का इंतजार है।

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में चल रही लॉबिंग के बीच शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी दिल्ली पहुंच गए हैं। चर्चा है कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। उधर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में हैं।

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते कैबिनेट मंत्री सुुबोध उनियाल दिल्ली रवाना हुए हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर शीर्ष नेेताओं से संपर्क कर लॉबिंग की जा रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दिल्ली में है। उन्होंने कुछ नेताओं के साथ मुलाकात भी है। अब सुबोध उनियाल भी पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

दूसरी ओर कोटद्वार सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर विधायक बनी ऋतु खंडूरी का नाम भी मुख्यमंत्री के लिए चल रहा है। सूत्रों की मानें तो आलाकमान इस बार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी महिला को थमा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि आलाकमान जल्द ही इस पर कोई निर्णय ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button