देश विदेश

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: देहरादून में सचिन..सचिन..से गूंजा स्टेडियम, हर चौके-छक्के पर लगे इंडिया के नारे, रोमांचक मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने इंग्लैंड को हराया

देहरादून: देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। रात साढ़े आठ बजे से दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी आमने-सामने थे। मैच शुरू होने से पहले सचिन की झलक देखते ही क्रिकेट प्रेमी सचिन… सचिन… के नारे लगाने लगे। साथ ही हर चौके-छक्के पर स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों ने इंडिया के नारे लगाए।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का 14वां अंतरराष्ट्रीय मैच देहरादून में बृहस्पतिवार को इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीमों के बीच खेला गया। इंडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम 130 रन ही बना सकी। इंडियन लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

और सचिन के पैरों में गिर गए दर्शक
अंतरराष्ट्रीय मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां एक ओर स्टेडियम के हर कोने में तिरंगा लहराता दिखा। वहीं, कई दर्शक इंडियन लीजेंड्स की जर्सी में नजर आए, जबकि बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने चेहरे और हाथ पर तिरंगा बनाया। मैच खत्म होने के लिए दो बॉल रहने से पहले दो दर्शक मैदान में आकर सचिन के पैरों पर गिर गए। हालांकि, आनन-फानन में आए बाउंसर ने दोनों को मैदान से बाहर कर दिया, जबकि सचिन को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि कोई दर्शक उनकी ओर आ रहा है।

  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button