देश विदेश

वीडियो: कावंड़ यात्रियों के भंडारे पर टूट पड़े हाथी, डीजे की आवाज सुनकर गुस्साए, ट्रालियां पलटी

देहरादून: देहरादून-डोईवाला मार्ग पर पड़ते मणिमाई मंदिर के निकट कांवड़ यात्रियों के भंडारे पर हाथी टूट पड़े। कांवड़ यात्रियों ने डीजे की आवाज बढाई तो इससे हाथी भड़क गए और वहां खड़ी दो ट्राली पलट दी। इसके बाद हाथी कांवड़ यात्रियों के पीछे पड़ गए। किसी तरह कांवड़ यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने पंडाल को खाली कराया।

शनिवार रात्रि कुछ कांवड़ यात्रियों ने मणिमाई मंदिर के निकट भंडारा लगाया था। इसी दौरान एक नर व मादा हाथी अपने शिशु के साथ मंदिर के पीछे जंगल से सड़क पार करने के लिए जंगल के किनारे पहुंचे थे। तभी वहां चल रहे कांवड़ियों के भंडारे में तेज आवाज साउंड सिस्टम व लोगों के शोर हल्ला मचाने के चलते हाथी क्रोधित होकर चिंघाड़ने लगे। वही कांवड़ यात्री हाथियों को चिढ़ाते हुए उनकी वीडियो बनाने लगे। जिस पर हाथी ने क्रोधीत होकर वहां खड़ी कांवड़ियों की ट्रालियों को पलट दिया। इससे पंडाल में मौजूद कावड़ियों मे भगदड़ मच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button