एक्सक्लूसिव न्यूज़

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की वतन वापसी शुरू, इतने छात्र पहुंचे अपने घर

देहरादून: यूक्रेन में छिड़े युद्ध के कारण फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की घर वापसी शुरू हो गई है। शनिवार रात विशेष विमान से यूक्रेन से कुछ स्टूडेंट्स मुंबई पहुंचे। इसके बाद उन्हें अपने-अपने राज्यों के लिए रवाना किया गया। इनमें से तीन छात्र उत्तराखंड के हैं, जोकि सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उत्तराखंड के अपर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, राज्य के सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी और दीपक चमोली ने उनका स्वागत किया। यूक्रेन से सुरक्षित अपने घर पहुंचे आशुतोष पाल अदनान व खुशी ने उत्तराखंड सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद किया। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि तीन छात्र यूक्रेन से भारत सकुशल वापस आ गए हैं। मैं लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं और बाकी फसी उत्तराखंड वासियों की वतन वापसी के लिए प्रयासरत हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button