अपराध

पुलिस की रात्रि बस सेवा, शराबी चालक बन रहे सवारी, देखें वीडियो

देहरादून: सड़क किनारे कार खड़ी कर जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने रात्रि बस सेवा शुरू की है, जिसमें शराबी चालक सवारी बन रहे हैं। शहर में कुछ समय से बढ़े वाहन में शराब पीने के चलन को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। शराबी वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी अपने साथ बस लेकर निकलते हैं। इस बस में उन लोगों को बैठाया जाता है, जोकि वाहनों में शराब पीते हैं। इसके बाद सभी को थाने लाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

अभियान के दौरान पिछले दो माह में पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 2265 लोगों का चालान कर आठ लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने पर 508 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। सभी 508 वाहनों को सीज भी किया गया। इस दौरान थाना रायपुर पुलिस ने थानों की अपेक्षा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए खुले में शराब पीने वाले 1345 व्यक्तियों से चालान कर पौने पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 145 वाहनों को सीज किया गया खानापूर्ति की है। हालांकि वीकेंड पर सबसे अधिक लोग शराब पीते हुए रायपुर क्षेत्र में पड़ते मालदेवता, राजपुर क्षेत्र में पड़ते सहस्त्रधारा व राजपुर-मसूरी मार्ग पर दिखते हैँ।

इसलिए शुरू किया अभियान

एसएसपी देहरादून अजय सिंह।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रात के समय लोग सार्वजनिक स्थ्लों पर शराब पीकर वाहन चलाते हैं, जिसके कारण कई बार दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पब व बार में 11 बजे के बाद शराब पिलाने पर प्रतिबंध लगने के चलते अब लोग सड़क किनारे ही शराब पीने लग रहे हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ गया है। ऐसे में यह अभियान शुरू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button