अपराध

पागलपंथी : रील बनाने के चक्कर में चौराहे पर लगाई खटिया, पुलिस ने बनाई रेल, अब पहुंचे जेल

देहरादून: रील बनाने के चक्कर में आजकर लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। देहरादून में दो युवक शिमला बाइपास स्थित सेंट ज्यूट्स चौक पर चारपाई लेकर पहुंचे और रील बनाने लगे। पुलिस को जब इसका पता चला तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा शिमला बायपास रोड में सेंड ज्यूड चौक पर सड़क के बीच चारपाई डालकर वीडियो बनाकर यातायात को अवरुद्ध करते हुए अपनी जान को भी जोखिम में डाला जा रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना पटेलनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में गौरव कश्यप निवासी सेवला कला और अब्दुल शमी निवासी तेलपुर चौक मेहुंवाला शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button