अपराध

विजिलेंस ने खंगाले नगर निगम के रिकार्ड, कूड़ा उठान के टेंडर से जुड़ा है मामला

देहरादून: नगर निगम देहरादून में हुए टेंडरों को लेकर विजिलेंस में जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश पर विजिलेंस ने नगर निगम में फाइलें टटोलीं। शुक्रवार शाम तक नगर निगम को टेंडर प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज विजिलेंस को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बता दें कि टेंडर प्रक्रिया में बाहर हुई कंपनी हाईकोर्ट पहुंची और प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जिसके बाद मामले में जांच बैठाई गई है। विजिलेंस जांच पूरी कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करेगी

नगर निगम की ओर से करीब तीन से चार माह पूर्व से 47 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए नई कंपनी के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई। जिसमें बीते जनवरी में नेचर ग्रीन कंपनी को दून के 47 वार्ड में घर-घर कूड़ा उठान से लेकर पूरी व्यवस्था संभालने के लिए चयनित किया गया। इस बीच टेंडर प्रक्रिया में शामिल एक अन्य कंपनी ने खुद को टेंडर की टेक्निकल बिड में बाहर किए जाने को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया। कंपनी का कहना था कि उन्हें बाहर करने का कोई कारण नहीं है। वह सभी नियम-शर्तों पर खरे हैं। इस मामले में कोर्ट में कई बार सुनवाई हुई और नगर निगम ने भी अपना पक्ष रखा। अब कोर्ट ने मामले में जांच बैठा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button