अपराध

अजब गजब : जमीला खातून से पूजा शर्मा बनी असम की युवती, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में मुस्लिम युवकों पर कराया दुष्कर्म का मुकदमा, ऐसी खुली शातिर की पोल

देहरादून: जमीला खातून से पूजा शर्मा बनी असम की युवती ने कई मुस्लिम युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए उनसे रुपयों की मांग की। रुपये न देने वालों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। युवती ने उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में कई युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इनमें से कई युवक तो जेल की हवा खा रहे हैं।

युवती ने ऐसे ही दो मुकदमे देहरादून में भी दर्ज करवाए हैं। 23 जुलाई को जब महिला को बिजनौर पुलिस ने पकड़ा तो तब घटना सामने आई। छह जुलाई को बिजनौर में दिल्ली के तिलक नगर महावीर कालोनी निवासी पूजा शर्मा ने तहरीर दी कि उसका निकाह 29 मई 2023 को गांव अकबराबाद निवासी एहतेशाम जिला बिजनौर के साथ हुआ था। एहतेशाम उसे छोड़कर चला गया था उसके स्वजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने जब महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि शिकायतकर्ता महिला पूजा शर्मा का असली नाम जमीला खातून है और वह असम के नालबरी सीलबोरी थाना डलगांव जिला दारंग की रहने वाली है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button