February 15, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि तय, इन तिथियों को खुलेंगे धामों के कपाट

गढ़वाल: महाशिवरात्रि पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कपाट खुलने की तिथि विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय की गई। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की सभी तिथियां घोषित हो चुकी हैं।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को प्रात: आठ बजे खोले जाएंगे। श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, श्रीगंगोत्री और श्रीयमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को खुलेंगे।

About Author