March 10, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

मौसम अपडेट : मई में 48 डिग्री के थपेड़े झेलने को रहें तैयार, दिल्ली समेत दस राज्यों में अलर्ट, बढ़ेगा तापमान

दिल्ली : देश की 80 फीसदी आबादी इस समय भीषण गर्मी से झुलस रही है। आने वाले समय में गर्मी और परेशानी बढ़ाएगी। मई में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भारत गर्मी के भीषण दौर से गुजर रहा है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा व ओडिशा के कुछ हिस्सों में तो तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। देश के बड़े हिस्से में अगले पांच दिनों तक लू का प्रकोप रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि मई के पहले सप्ताह तक हालात गंभीर बने रहने की आशंका है। हालांकि, इसके बाद दूसरे सप्ताह से बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिल सकती है।

About Author