मौसम

मौसम : 21 व 22 को आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, डीएम पौड़ी ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

पौड़ी: पहाड़ों में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हुआ पड़ा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 21 व 22 मई को जिले में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम पौड़ी ने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है।

डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मौसम विभाग ने 21 व 22 मई को जिले में जिले में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी व्यक्त की गई है। बताया कि सभी एसडीएम, आईआरएस से जुड़े अधिकारियों के साथ लोनिवि के अधिकारियों को इस दौरान अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। 

डीएम ने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तुरंत जिला आपदा परिचालन केंद्र में देनी होगी। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। थाने, चौकियों में आपदा संबंधी उपकरण व वायरलैस सैट क्रियाशील अवस्था में रहेंगे। इस दौरान किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच आफ नहीं रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button