सड़क हादसा

दर्दनाक हादसा: भूस्खलन की चपेट में आई तीर्थयात्रियों की कार, पांच की मौत, घंटों रेस्क्यू के बाद निकाले गए शव, पहचान पत्रों से हुई मृतकों की पहचान


गढ़वाल: गौरीकुंड हाइवे पर तरसाली में हुए भूस्खलन से तीर्थयात्रियों की कार दब गई। शुक्रवार को प्रशासन, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वाईएमएफ और एनएच लोनिवि की मौजूदगी में तीन मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। कार के अंदर पांच लोग थे। बड़ी मश्कत के बाद पांचों के शव बरामद किए गए। मलबे में दबने वाले यात्री गुजरात के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान जिगर आर मोदी, देसाई महेश, मनीष कुमार, मिन्टू कुमार और पारिक दिव्याश के रूम में हुई है।मृतकों के पास पहचान पत्र मिले हैं जिससे उनके नाम की पुष्टि हुई है। 

बीते गुरुवार को गौरीकुंड हाईवे पर फाटा के पास तरसाली में भारी मात्रा मात्रा में भूस्खलन हो गया था। इस दौरान हाईवे पर गुजर रही स्विफ्ट डिजायर कार इसकी चपेट में आ गई। कार के मलबे में दबे होने को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन 24 घंटे बाद हाईवे से मलवा हटाने के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार बरामद हुई। दिनभर रेस्क्यू के बाद मलबे में दबी कार को निकाला गया। कार में दबे पांच यात्री मृत अवस्था में पाए गए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button