सचिवालय

बिग ब्रेकिंग….शासन ने किए आठ आइपीएस अधिकारियों के तबादले, तेज तर्रार आइपीएस अजय सिंह देहरादून के एसएसपी बनें, परमेंद्र डोबाल होंगे हरिद्वार के कप्तान

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह को देहरादून का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, परमेंद्र डोबाल हरिद्वार के एसएसपी होंगे।

आईपीएस रेखा यादव को चमोली भेजा गया है। वहीं, प्रहलाद सिंह मीना नैनीताल के एसएसपी बने। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरने को आईजी पीएम का चार्ज दिया गया। वहीं, डॉ. योगेंद्र रावत को डीआईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई। दूसरी ओर पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएससी रुद्रपुर, और देहरादून के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत को डीआइजी एलआइयू तैनात किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button