अपराध

Ankita murder case: अंकिता पर बना रहे थे अतिरिक्त सेवा का दबाव, विरोध करने पर उसे पीट रहे थे आरोपी,  हेल्प मी…मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे जाना है’ चिल्ला रही थी अंकिता

ऋषिकेश: 18 सितंबर को चार वीआईपी मेहमान को अतिरिक्त सेवा देने के लिए रिसार्ट मालिक पुलकित आर्य व अंकित गुप्ता  उस पर दबाव बना रहे थे। जब अंकिता ने इसका विरोध किया तो आरोपितयों ने अंकिता को पीटा। अंकिता बार-बार हेल्प मी हेल्प मी, मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे यहां से जाना है चिल्ला रही थी। यह बात वनंतरा रिसार्ट में काम करने वाले यूपी के बिजनौर निवासी एक कर्मचारी ने बताई। 

कर्मचारी ने बताया कि 18 सितंबर को वह रिसार्ट की पहली मंजिल पर मेहमानों का सामान रखने वाले कमरे में था। अचानक उसने चिल्लाने की आवाजें सुनी। जब उसने और एक अन्य कर्मचारी ने नीचे देखा तो अंकिता के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। अंकिता हेल्प मी हेल्प मी, मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे यहां से जाना है कह रही थी। इसी दौरान पुलकित या अंकित में से कोई बाहर आया और अंकिता का मुंह दबाकर उसको कमरे में ले गया।

इस दौरान कुछ युवक बाहर खड़े थे। इस बीच वह सामान लेने के लिए अकेला बाहर आ गया। बाहर एक काली रंग की कार खड़ी थी। पुलकित आर्य के निजी सहायक अंकित गुप्ता से मिलने के बाद चारों युवक काली रंग की कार से वापस लौट गए। यह वही चार युवक थे जिनको अतिरिक्त सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button