सड़क हादसा

मेहंदी रस्म में शामिल होने जा रहा था परिवार, देवप्रयाग के निकट थार नदी में गिरी, पांच लापता

श्रीनगर : मेहंदी रस्म में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन देवप्रयाग के निकट पलटने से अलकनंदा में समा गया। हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लापता हैं, एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। उन्हें भी चोटें आई हैं, जिन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता हुए परिवार के सदस्यों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है और वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। परिवार के सदस्य रिश्‍तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास यह हादसा हुआ है। करीब डेढ सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद कार अलकनंदा में समा गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button