देहरादून: पौड़ी जिले को दो हिस्सों में विभाजित कर कोटद्वार को जिला बनाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। कोटद्वार की विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष कोटद्वार को जिला बनाने की मांग रखी है। उन्होंने कोटद्वारक्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने कोटद्वार में उपजिलाधिकारी की नियमित रूप से तैनाती करने, तहसील में स्टाफ की कमी को दूर करने, बेस अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को भरने, सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उठाए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई करने आश्वासन दिया।

More Stories
राठ क्षेत्र में मंत्री धन सिंह रावत को बड़ा झटका, कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
ब्रेकिंग…उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, गणेश गोदियाल से करन माहरा तक को जिम्मेदारी
बदरीनाथ चढ़ावा विवाद: प्रेस क्लब में हेमंत द्विवेदी का इंतजार करते रहे गणेश गोदियाल