
देहरादून : कनाडा में रह रहे उत्तराखंड के लाल 13 साल के किरन रामचंद्रा असवाल ने हाल में अमेरिका में आयोजित हुई आइस हॉकी टूर्नामेंट में कनाडा के नाम ट्रॉफी करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। किरन की इस शानदार जीत पर कनाडा में खुशी की लहर है। किरन नवीं क्लास का विद्यार्थी है वह पिछले पांच सालों से आईएस हॉकी खेल रहा है। यह उसका पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट था।

किरन असवाल भारत के उत्तराखंड के गांव पलाइ का रहने वाला है जोकि पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट में पड़ता है। किरन के नाना हरिंदर सिंह असवाल का कहना है कि वे काफी खुश है, किरन पढाई के साथ साथ हॉकी भी काफी अच्छा खेलता है। किरन ने बताया कि हाल में अमरीका के न्यूयॉर्क में हुए जीनी Harrington हारिंगटन शूट आउट क्लासिक टूर्नामेंट ट्रॉफी में उनकी टीम ने एजेक्स पीकरिंग रेडर्स की टीम को हरा कर विजेता का खिताब जीता है।

किरन के परिजन बेशक कनाडा में रहते हैं पर उन्हें गौरव है कि वह उत्तराखंड से तालुक रखता है। उसके परिवार के सदस्य रामचंद्रन सिंह असवाल और भूपिंदर सिंह असवाल भी उत्तराखंड में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। किरन को जीत की बधाई भी खूब मिल रही है।




