एक्सक्लूसिव न्यूज़

मुश्किल में फंसी…. गंगा नदी में कर रहे थे प्री वेडिंग शूट, बड़ी मुश्किल से बची दिल्ली के कपल की जान, डूबने से बेहोश हुआ युवक, एसडीआरएफ टीम को किया प्रोत्साहित।

ऋषिकेश: सिंगटाली के समीप गंगा नदी में प्री वेडिंग शूट के दौरान अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से युवक व युवती नदी के बीच टापू में फंस गए,दिल्ली के एक युवक व युवती को गंगा नदी में प्री-वेडिंग शूट कराना इतना भारी पड़ गया कि जान पर बन आई। टापू पर शूट के दौरान गंगा का अचानक जलस्तर बढ़ने से युवक-युवती नदी में फंस गए। इस दौरान पैर फिसलने से युवक पानी में डूबने के कारण बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों की जान बचाई है।

हादसे में युवक बेहोश हो गया था। जिसे टीम ने प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचा दिया है। रेस्क्यू में टीम के अलावा ग्रामीण राजेश चौहान, विनोद चौहान, जब्बर रावत व मनीष रावत ने भी सहयोग किया। दोनों सिंगटाली पुल के समीप सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे टापू पर शूट करा रहे थे। इस दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और दोनों नदी में फंस गए। शूट कर रहे कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

 जिस पर एसडीआरएफ की टीम ने समय पर पहुंच कर दोनों को सकुशल रेस्क्यू किया।सूचना पर तत्काल ब्यासी पोस्ट से टीम कमांडर दीपक नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि दिल्ली निवासी मानस (27) पुत्र मुकेश खेड़ा व अंजली पुत्री नवीन अनेजा अपनी शादी से पूर्व प्री-वेडिंग शूट के लिए ब्यासी पहुंचे थे।समाज में शादी से पूर्व प्री-वेडिंग का ट्रेंड तेजी के साथ बढ़ा है। युवक-युवती सगाई के बाद शादी से पूर्व सुंदर से सुंदर लोकेशन पर पहुंचकर फोटो और वीडियो शूट कराते हैं

एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचने और युवक-युवती का सकुशल रेस्क्यू करने को लेकर एसडीआरएफ टीम की प्रशंसा की है। जिसके लिए उन्होंने टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 2500 रुपये का नकद इनाम भी दिया है।

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button