अपराध

शर्मनाक : वाह रे मित्र पुलिस, चोरी के शक में सिपाही ने व्यक्ति को जूते की नोक से पीटा, एसएसपी ने दो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, देहरादून की पुलिस चौकी का है मामला, देखिए दिल झंकझोरने वाला वीडियो

देहरादून: मित्रता, सेवा, सुरक्षा का स्लोगन देने वाली उत्तराखंड पुलिस का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। मामला देहरादून  के थाना सहसपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी धर्मावाला क्षेत्र का है। जहां एक पुलिस जवान व्यक्ति के घुटनों व टांगों पर जूते की नोक से वार कर रहा है। व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते हुए मित्र पुलिस के जवान का क्रूरता भरा हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शनिवार को एक सिपाही का व्यक्ति को पीटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस का सिपाही एक व्यक्ति को लात मारता नजर आ रहा है। सिपाही व्यक्ति के घुटनों पर जूते की नोक से कई वार करता दिख रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को इस वीडियो की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहे सिपाही दिनेश सेमवाल और मनोज भारती धर्मावाला चौकी में तैनात हैं। जोकि चोरी की एक शिकायत पर मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप कुंवर ने इसका संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है। 

इससे पहले रायवाला थाने में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जहां दारोगा का एक व्यक्ति को पीटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में एसएसपी ने दारोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button