पर्यावरण

उत्तराखंड में गुलदार की दहशत : कीर्तिनगर में जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौके पर हुई मौत, 10 महीनों में 14 लोगों को अपना शिकार बना चुका है गुलदार

पौड़ी : उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह नौ बजे की है। नौर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरा घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह नौ बजे की है। नौर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरा घात लगाए बैठे गुलदा ने महिला पर हमला कर दिया। बता दें कि प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष में इस वर्ष अब तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों की जान गई है, जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक 1741 गुलदारों की मौत रिकॉर्ड में दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button