राजनीति

चुनाव जीतने के बाद महाराज का विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा, कार्यकर्ताओं का उत्साह देख गदगद हुए

पौड़ी: चुनाव जीतने के बाद पहली बार विधानसभा क्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का जोरदार स्वागत िकिया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए व फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं से सम्मान पाकर सतपाल महाराज गदगद नजर आए। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री ने अपना दौरा चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत पड़ते पांग गांव से शुरू की। इसके बाद वह उकाल, चरगाड़, गड़िगांव, जबरौली होते हुए पिनानी व पलिगांव पहुंचे। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद महाराज ग्राम सिंवाल पहुंचे, जहां उनका ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान विनोद गुसांई ने महाराज को सम्मानि कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, अस्पताल व स्कूलों की सबसे बड़ी समस्या है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएगी। कैबिनेट मंत्री के साथ पहुंचे जिलाधिकारी पौड़ी विजय जोगदंडे को उन्होंने आदेश जारी किया गया कि समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण करें और क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें तुरंत दूर करें।इसके उपरांत सतपाल महाराज सन्यू, पिपली आदि गांवों में पहुंचे। यहां सतपाल महाराज ने कहा कि जनता ने उनके विश्वास जताया है, इसलिए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री ने अपना दौरा चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत पड़ते पांग गांव से शुरू की। इसके बाद वह उकाल, चरगाड़, गड़िगांव, जबरौली होते हुए पिनानी व पलिगांव पहुंचे। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद महाराज ग्राम सिंवाल पहुंचे, जहां उनका ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान विनोद गुसांई ने महाराज को सम्मानि कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, अस्पताल व स्कूलों की सबसे बड़ी समस्या है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएगी। कैबिनेट मंत्री के साथ पहुंचे जिलाधिकारी पौड़ी विजय जोगदंडे को उन्होंने आदेश जारी किया गया कि समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण करें और क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें तुरंत दूर करें।इसके उपरांत सतपाल महाराज सन्यू, पिपली आदि गांवों में पहुंचे। यहां सतपाल महाराज ने कहा कि जनता ने उनके विश्वास जताया है, इसलिए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button